- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News 3 Minor Friends Went To Hang Out Bike Slipped One Died
घूमने गए थे 3 नाबालिग दोस्त, बाइक फिसली, एक की मौत
जयपुर | डिग्गी घूमने गए जवाहर नगर से तीन नाबालिग दोस्तों की बाइक मुहाना मोड़ के पास स्लिप हो गई। हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। जांच अधिकारी गोपाल गौड़ ने बताया कि मृतक अमित महावर (15) जवाहर नगर टीला नंबर 5 का रहने वाला था। बुधवार सुबह वह दोस्त विशाल व अमन के साथ बाइक से घूमने की लिए डिग्गी आया था। शाम 4 बजे मुहाना मोड़ के पास बाइक स्लीप हो गई थी। 20 मीटर तक बाइक घिसटती हुई गई। हैड इंजरी होने से अमित की मौत हो गई।