- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News 39food Habits Are Changing As Lifestyle Changes39
‘लाइफस्टाइल में बदलाव आने से बदल रही हैं फूड हैबिट्स’
सिटी रिपोर्टर . जयपुर
आईआईएस डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के होम साइंस विभाग की ओर से एडवांसेस इन फूड साइंस प्रोसेसिंग एंड सेफ्टी विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सम्मेलन का शनिवार को समापन समारोह रखा गया। सम्मेलन के दूसरे दिन पोस्टर प्रेजेंटेशन में डाॅ. मधुबाला सिंह ने फूड पैकेजिंग के आधुनिक तरीकों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि हमारी लाइफस्टाइल में बदलाव आने से फूड हैबिट्स भी बदल रही हंै इसलिए फूड प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने की जरूरत है। माइंड बॉक्स पैकेजिंग साॅल्यूशन्स, जयपुर के अंशुमान जैन ने आधुनिक फूड पैकेजिंग टेक्नीक्स पर अपने विचार रखे। उन्होंने बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग व प्लास्टिक डिस्पोजल थ्रेट्स की भी जानकारी दी। अन्य सत्र में राजस्थान विश्वविद्यालय के होम साइंस विभाग की हैड डाॅ. मुक्ता अग्रवाल ने फूड सेफ्टी के महत्व के बारे में भी चर्चा की।