‘जाने क्या हो जाए, इसलिए पधारो म्हारे देश’
डायलॉग ऑफ द डे
पर्यटन की अनुदान मांगों पर बहत के दौरान बातों ही बातों में विपक्ष के उपनेता ने पर्यटन मंत्री को भाजपा खेमे की तरफ आने का इशारा कर दिया। उन्होंने कहा कि जाने क्या हो जाए, इसलिए पधारो म्हारे देश। विधायक राजेंद्र राठौड़ ने मंत्री विश्वेंद्र सिंह की ओर देखते हुए कहा कि आप एक पुरासंपदा हो। इतिहास के ज्ञाता हो, लेकिन आपकी दुर्दशा देख रहा हूं। आप हर दल में विराजे वहां महाराज के रूप में पहचाने जाते है। लेकिन यहां स्थिति खराब है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मै आपकी चेतना जाग्रत करता हूं। उन्होंने कहा कि पहले पर्यटन विभाग का लोगो ‘जाने क्या दिख जाए’ था, जिसे बदल कर ‘पधारो म्हारे देश’ कर दिया। मै कहता हूं कि जिस तरह से राजनैतिक उथल-पुथल हो रही है। ऐसे में जाने क्या हो जाए, इसलिए पधारो म्हारे देश। इस पर सदन में ठहाके गुंजने लगे।