‘लाल सांई उडेरो लाल’ नाटक का जीवंत मंचन
चेटीचंड सिंधी मेला समिति महानगर जयपुर के तत्वावधान में मनाए जा रहे चेटीचंड पखवाड़े के तहत शुक्रवार को रविंद्र मंच पर सिंधी नाटक ‘लाल सांई उडेरो लाल’ का मंचन किया गया। कलाकारों ने नाटक में भगवान श्रीझूलेलाल के अवतार लेने की लीलाओं का मंचन किया। इसमें प्रमुखता से झूलेलाल के एकता के संदेश को दर्शाया गया। कलाकारों ने पल्लव, भजन, लाडे, लोरी प्रस्तुत कर दर्शकों को आनंदित किया। चेटीचंड पखवाड़े के तहत शनिवार को मालवीयनगर स्थित गणपति पैराडाइज में छेज प्रतियोगिता होगी।
कार्यक्रम संयोजक दिलीप पारवानी और नारायण शेवानी ने बताया कि प्रतियोगिता में सिंधी लोक नृत्य छेज स्त्री पुरुष हाथों में डांडिया खनकाते होजमालो गाकर भगवान श्रीझूलेलाल को रिझाएंगे। इसमें 20 से अधिक टीमें भाग लेंगी। तीन विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ज्ञानदेव आहूजा होंगे।
कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल मेठवानी ने बताया कि नाटक का लेखन रमेश रंगाणी और गोबिंद राम माया ने किया। निर्देशन दिलीप रामचंदानी ने किया। नाटक में कन्हैयालाल लखवानी, रमेश रंगाणी, दिलीप रामचंदाणी, देव सागर, पूजा चांदवानी, कविता सचदेव, हेमंत खटवानी, संतोष मूलवानी, नरेंद्र आसूदानी, महेश किशनानी, अजय वाधवानी, धर्मेंद्र मूलवानी, किशन खत्री, हितेश टेकचंदानी, साहिल भारती, चंद्रकांता पारवानी, दीपा वंगानी, दिशा लालवानी, जानकी मूरजानी, रिनी मिराजा सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया।
कलशयात्रा के लिए 251 सूट वितरित
श्रीनवलराय बूलीदेवी लोहाना चैरिटेबल ट्रस्ट व राष्ट्रीय सिंधी समाज के तत्वावधान में चेटीचंड कलश यात्रा के लिए इंदिरा बाजार स्थित चेटीचंड सिंधी मेला समिति महानगर के कार्यालय में 251 महिलाओं को सलवार सूट का निशुल्क वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल लोहाना ने बताया कि इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज ठाकवानी, महासचिव हेमंत ठारवानी, समन्वयक अमर गुरबानी, कलशयात्रा प्रमुख मीना मूलचंदानी आदि समाजबंधु मौजूद रहे।