- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News 40 Mlas From Maharashtra Were Saved From Cross Voting Now 81 Mlas From Madhya Pradesh Are Guests
महाराष्ट्र के 40 विधायक क्रॉस वोटिंग से बचाए थे... अब मध्यप्रदेश के 81 विधायक मेहमान
3 कारण; इसलिए राजस्थान की शरण में आई एमपी ‘सरकार’
राजस्थान के सियासी धोरों के बीच मध्यप्रदेश के 81 विधायकों की अभेद्य बाड़ाबंदी की गई है। बुधवार को दोपहर 2:20 बजे सीएम अशाेक गहलाेत सांगानेर एयरपाेर्ट पर पहुंचे अाैर विधायकाें का वेलकम किया। दिवाली के बाद महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मियों के बीच वहां के 40 कांग्रेसी विधायकों को क्रॉस वोटिंग से बचाए रखने के बाद अब फिर से मध्यप्रदेश के 81 विधायकों को राजस्थान के सेफ हाउस में रखा गया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद राजस्थान की शरण में क्यों आई एमपी सरकार... सवाल का जवाब सीएम गहलोत का मिस्टर भरोसेमंद की छवि है। वहीं, मध्यप्रदेश के सरकार विरोधी माहौल और लोकल कनेक्ट से होने वाले ब्रेन वॉश से बचाने के लिए ही कांग्रेस ने रिसोर्ट ट्यूरिज्म का दांव चला है। वहीं, महाराष्ट्र का लकी फैक्टर भी एक वजह है।
1. लाेकल कनेक्ट से ब्रेन वॉश न हो
मध्यप्रदेश के सरकार विरोधी माहौल से 600 किलोमीटर दूर जयपुर में कांग्रेस सरकार है। भोपाल में खतरा था कि लोकल कनेक्ट की वजह से विधायक किसी विरोधी के संपर्क में न रहें।
2. सीएम गहलोत मिस्टर भरोसेमंद
सीएम अशाेक गहलाेत की सादगी से इन विधायकाें के मन में कांग्रेस के प्रति पनप रही नकारात्मकता काे खत्म करेंगे। गहलाेत व अन्य नेताअाें के अनुभवाें से विधायकाें का भटकाव राेकेंगे।
3. महाराष्ट्र का लकी फैक्टर
राजस्थान ने दिवाली बाद महाराष्ट्र की सियासी उठापठक के दौरान 40 कांग्रेसी विधायकों को क्रॉस वोटिंग से बचाया था। अब होली बाद एमपी के 81 विधायक जयपुर की शरण में हैं।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार फिर भी राजस्थान के सियासी धोरों में ही अभेद्य बाड़ाबंदी क्यों?
तोड़ो-ना वायरस का आइसोलेशन सेंटर
मध्यप्रदेश के विधायकाें के जयपुर पहुंचने पर सीएम अशोक गहलोत सहित चार दिग्गज कांग्रेसी व्यवस्थाओं में जुटे। मुख्य सचेतक महेश जाेशी, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चाैधरी एयरपोर्ट से िरसोर्ट तक िवधायकों से बातें करते दिखे। पिछली बार भी जब महाराष्ट्र के 40 कांग्रेसी विधायकों की जयपुर में बाड़ेबंदी हुई थी, तब भी महेश जोशी ने भी पूरी कमान संभाली थी।
फोटो : अनिल शर्मा