- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News 40 Women Painters From 15 Countries Including India Arrived In Shilpagram
शिल्पग्राम में हुनर दिखाने पहुंची भारत सहित 15 देशों की 40 महिला चित्रकार
जेकेके के शिल्पग्राम में रविवार काे इंटरनेशनल विमन आर्ट कैंप की भी शुरुआत हुई। पहले दिन अधिकांश चित्रकाराें ने अपने कैनवास पर सृजन के लिए रंगाें से सरफेस तैयार किया ताे कुछ लाेगाें ने उसपर क्रिएशन भी शुरू कर दिया। कैंप में कनाड़ा, जर्मनी, जापान, रोमानिया, ऑस्ट्रिया सहित 15 से अधिक देशों की 40 महिला कलाकार शामिल हुई हैं। यही नहीं इसमें भारत के हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, नई दिल्ली व पश्चिम बंगाल राज्यों की 23 चित्रकार भी शामिल हुई हैं। यह कैंप 13 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9:30 से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
बीज जैसा महिला का जीवन
जयपुर की डाॅ. मीनू श्रीवास्तव इस कैंप में एक खास थीम पर चित्र रचना करेंगी। मीनू ने बताया कि बीज अंकुरित हाेता है, पाैधा बनता है, पाैधे पर फूल खिलते हैं अाैर फूल से वापस बीज निकलता है। मेरी नजर में एक महिला का जीवन चक्र भी ठीक इसी तरह बीज जैस हाेता है। उन्हाेंने बताया कि इस कैंप में वाे अपने प्रिय ब्लैक कलर काे अाधार बनाकर इसी तरह की रचना करेंगी।
खंडहराें काे सजाएंगी नेचर से
डाॅ. रेखा भटनागर इस दाैरान खंडहर हाेती जा रही पुरानी इमारताें पर नेचर के दृश्य चित्रित करेंगी क्याेंकि नेचर हमें संजीवनी प्रदान करती है। इनमें वाे माइग्रेट हाेकर जयपुर अाने वाली बर्ड्स के अलावा फूलाें अाैर झाड़ियाें काे दर्शाएंगी।
कंटेम्परेरी घटनाअाें के चित्र
उदयपुर की शीतल चितलांगिया ने इस दाैरान फीमेल्स के अलग-अलग मूड के फेसेज काे चित्रित करने की याेजना बनाई है। शीतल ने बताया कि इन दिनाें देश में पनपे वातावरण में महिला खुद काे काफी इनसिक्योर महसूस कर रही है अाैर वाे नेचर के साथ खुश रहना चाहती है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अनामिका (17) एवं मनीष (11) ने कलाबाजी का प्रदर्शन किया।