पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News 6 Goals Including Two Hat Trick Of Padmanabha Central Academy Reached The Final

पद्मनाभ के दो हैट्रिक सहित 6 गोल, सेंट्रल एकेडमी फाइनल में पहुंची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएम बिरला कप पोलो

पद्मनाभ सिंह (+3) के दो हैट्रिक सहित 6 गोल से सेंट्रल एकेडमी ने बीएम बिरला कप पोलो टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को आरपीसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में सेंट्रल एकेडमी ने कैवेलियर्स को 6.5-4 गोल से हराया। विजेता टीम को आधे गोल की शुरुआती बढ़त हासिल थी। कैवेलियर्स के लिए विशाल चौहान (+4) ने 2 और संजय सिंह (0) व मृत्युंजय सिंह (0) ने एक-एक गोल किया।

रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में सेंट्रल एकेडमी का मुकाबला 61वीं कैवेलरी से होगा। 61वीं कैवेलरी ने दूसरे मैच में चांदना ग्रुप को 8-4 से हराया। 61वीं कैवेलरी के अमर सिंह (+1) ने 4, शुभम गुप्ता (-2) ने 2 और रवि राठौड़ (+5) व आकर्ष टिबरेवाल (-2) ने एक-एक गोल किया। चांदना ग्रुप के चारों गोल अशोक चांदना (0) के नाम रहे।
खबरें और भी हैं...