पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News 60 People Cheated 9 Lakhs By Tricking Them Into Guard Jobs

60 लोगों को गार्ड की नौकरी का झांसा देकर ~9 लाख ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालूपुरा थाना इलाके में 60 बेरोजगार लोगों को गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा देकर नौ लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लालसोट हाल जवाहर नगर निवासी ऋषिराज मीणा ने विकास अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक सिक्युरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। 20 दिसबंर को उसके पास विकास अग्रवाल का फोन आया जिसने विक्टर गार्ड एंड डिटेक्टिव प्राइवेट कंपनी को अधिकारी बताते हुए पीड़ित को फील्ड ऑफिसर के पद नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके बाद परिवादी उससे मिलने जयपुर आया। बातचीत में आरोपी ने आईसीआईसी बैंक में काफी संख्या में गार्ड लगाने की बात कही और सभी से 15-15 हजार रुपए प्रशिक्षण और वर्दी देने के बदले कंपनी के नाम से डीडी बनवाकर ले ली। इस पर पीडि़त ने करीब 60 लोगों को गार्ड की नौकरी दिलाने की बात कहते हुए उनसे डीडी बनवा ली। आरोपी ने रुपए लेकर मोबाइल बंद कर लिया और किसी को नौकरी भी नहीं दी।

खबरें और भी हैं...