- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News 70 Thousand Rupees Not For Machine Fix With The Transport Department
परिवहन विभाग के पास मशीन ठीक के लिए नहीं 70 हजार रु.
हर दिन बनते हैं 250 लाइसेंस
जगतपुरा आरटीओ आफ़िस में हर दिन करीब 250 लाइसेंस बनते हैं। इसमें पहले अाने वाले आवेदकों काे मशीन से टाेकन दिया जाता है। टाेकन लेने के बाद हाॅल में लगी एलईडी पर टाेकन नंबर अाने पर संबंधित व्यक्ति काउंटर पर जाना पड़ता है। उन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ता। यहीं नहीं काम कराने में भी आसानी रहती है। टाेकन बताता है कि पहले किस काउंटर पर जाना है। बिना टाेकन के आवेदक एक से दूसरे काउंटर पर भटकते रहते हैं।
मशीन का गारंटी पीरियड खत्म हाे चुका है। अब कंपनी ने मशीन काे ठीक कराने के लिए 70 हजार रुपए का एस्टीमेट दिया है। फंड नहीं हाेने की वजह से ठीक नहीं करा पा रहे हैं।
-मथुरादास मीणा, एअारटीअाे, जगतपुरा
जयपुर | परिवहन विभाग में अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हाे रही है। विभाग काे प्रदेश के 12अारटीअाे 42 डीटीअाे हर साल करीब 5 हजार कराेड़ रुपए का राजस्व अर्जित करके देते हैं, लेकिन जगतपुरा आरटीओ में लाइसेंस हाॅल में लगी टाेकन सिस्टम मशीन काे ठीक कराने के लिए 70 हजार रुपए का फंड नहीं है। इस वजह से आफ़िस में प्रदेश की पहली लगी टाेकन सिस्टम मशीन गत पांच महीने से खराब पड़ी हुई है। मशीन खराब हाेने की वजह से लाेगाें काे लाइसेंस हाॅल में बैठने की अपेक्षा लाइन में लगना पड़ रहा है। मशीन ठीक हाे जाती है ताे उन्हें टाेकन लेने के बाद लाइन में लगने की जरूरत नहीं पडेगी। खराब हाेने के बाद अफसरों ने ठीक कराने के लिए कंपनी से संपर्क किया ताे कंपनी ने गारंटी पीरियड खत्म हाेना बताया। ठीक कराने के लिए 70 हजार रुपए का एस्टीमेट दिया। फंड स्वीकृत नहीं हाेने से पांच महीने से एस्टीमेट अफसरों की फाइलाें में दबा हुअा है।