- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News 865 Crores Will Be Spent On Five Government Schools To Make Smart
पांच सरकारी स्कूलाें पर 8.65 कराेड़ खर्च कर बनाएंगे स्मार्ट
जयपुर। वाॅल सिटी के भीतर पांच सरकारी स्कूलाें में पढ़ने वाले विद्यार्थियाें के लिए खुशखबर है। अब इन स्कूलाें में अध्ययनरत विद्यार्थियाें काे अब टीचर हाईटेक सिस्टम से पढ़ाएंगे। इसके लिए स्कूल काे 8.65 कराेड़ रुपए खर्च करके स्मार्ट बनाया जाएगा। दरअसल जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के मार्फत स्कूलाें काे स्मार्ट बनाएगी। इसके लिए याेजना के तहत पांच सरकारी स्कूलाें काे चिन्हित किया गया है। बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाैड़ा रास्ता, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपाेल बाजार, माध्यमिक विद्यालय माेदीखाना, उच्च माध्यमिक विद्यालय माणकचाैक अाैर अादर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गणगाैरी बाजार में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे।