पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News A Devotee Watching The Amazing Dance Of Artists In Aradhyadev Govinddev

अाराध्यदेव गोविंददेवजी में कलाकारों का अद‌्भुत नृत्य देख भक्त हुए मन मयूर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के एक दिन पूर्व रविवार को शहरभर में फागोत्सव की धूम मची रही। इन फागोत्सव में नजारा ऐसा रहा मानो शहरवासी ढप और चंग की थाप पर फाग के गीतों और नृत्यों में रम गए हों। शहर के अराध्य गोविंददेवजी सहित अन्य मंदिरों और समाज व संस्थाओं की ओर से शहर में जगह-जगह ये आयोजन हुए। रविवार की छुट्टी होने से बड़ी संख्या में लोगों ने इन कार्यक्रमों में पहुंच कर आनंद लिया।

गोविंददेवजी मंदिर में आयोजित हो रहे फागोत्सव के अंतर्गत होली पद भजनामृत वर्षा अनुष्ठान कोलकाता के पं. मालीराम शास्त्री और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। राधा-श्रीकृष्ण और ग्वालों का स्वरूप धरे कलाकारों ने फूलों की होली के बीच अदभुत मयूर नृत्य की प्रस्तुति से भक्तों को अचंभित कर दिया। आनंदित हो श्रद्धालु स्वंय नृत्य करने लगे।

दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक हुए इस भजनामृत वर्षा अनुष्ठान में हजारों भक्तों से खचाखच भरे गोविंद का दरबार जयकारों और भजनों के स्वरों से गूंजायमान हो उठा। इस दौरान, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक ठाकुरजी के झांकी के लिए पट्ट खुले। ठाकुरजी के समक्ष रचना झांकी के तहत श्रीकृष्ण-राधा, गायें और ग्वालों की झांकी के भक्तों ने दर्शन किए।

अनंत धाम सेवा आश्रम में फागाेत्सव मनाया

जयपुर| शिवदासपुरा स्थित अनंत सेवा संस्थान श्रीआनंद धाम गौसेवा आश्रम में स्वामी श्रीअनंत श्याम देवाचार्य महाराज के सानिध्य में फागोत्सव मनाया गया। इस दौरान भजन संध्या भी हुई। युवा भजन गायक भावना शर्मा ने फाल्गुनी गीतों से भक्तों को रिझाया। कार्यक्रम में डीआईजी पुलिस संदीप सिंह, समाजसेवी अधिवक्ता एचसी गणेशा, अलका भार्गव, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

आज भक्त गोविंद संग खेलेंगे गुलाल होली

गोविंददेवजी मंदिर प्रांगण में सोमवार को राजभोग आरती के बाद गुलाल होली खेली जाएगी। इसके साथ ही महाप्रभु चैतन्य देव जयंती भी मनाई जाएगी। मंदिर प्रबंधक मानस गोस्वामी ने बताया कि संध्या झांकी से पूर्व पंच द्रव्यों से ठाकुर गौर गोविंदानी का अभिषेक किए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...