पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Additional Responsibility Of Chief Engineer To Ace Sandeep Sharma And Dinesh Goyal

एसीई संदीप शर्मा और दिनेश गोयल को चीफ इंजीनियर की अतिरिक्त जिम्मेदारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ इंजीनियर संदीप शर्मा व दिनेश गोयल को चीफ इंजीनियर का चार्ज भी दिया है। एसीई (क्वालिटी कंट्रोल) संदीप शर्मा अपने काम के साथ चीफ इंजीनियर (प्रशासन) का काम भी देखेंगे। वहीं प्रोजेक्ट विंग के एसीई दिनेश गोयल अब चीफ इंजीनियर (टेक्निकल) व आरडब्ल्यूएसएसएमबी के पदेन तकनीकी सदस्य का काम भी देखेंगे। विभाग के विशिष्ट सचिव बाबूलाल मीना ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। विभाग के चीफ इंजीनियर सीएम चौहान पहले ही हैडक्वार्टर व स्पेशल प्रोजेक्ट का काम देख रहे है।

जलदाय विभाग में करीब 27 हजार टेक्निकल कर्मचारी व 3500 मंत्रालयिक कर्मचारी है। वहीं जेईएन 800 है। पिछले चार महीने में 500 से ज्यादा कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए है, लेकिन स्थायी चीफ इंजीनियर (प्रशासन) नहीं होने से उनको नौकरी के परिलाभ नहीं मिल रहे है। जलदाय विभाग में टेक्निकल व मंत्रालयिक कर्मचारियों व जूनियर इंजीनियर तक की सेवानिवृत्ति, प्रमोशन, वेतन विसंगति, ग्रेच्युएटी, डेपुटेशन, कोर्ट केस, विजिलेंस, क्वालिटी कंट्रोल व ट्रांसफर का काम चीफ इंजीनियर (प्रशासन) के जिम्मे है। वहीं चीफ इंजीनियर (टेक्निकल) विभाग के सभी स्कीम व प्रोजेक्ट में
लगने वाले मेटेरियल की विशिष्टता तय करने के साथ ही टेक्निकल मंजूरी भी देता है।
खबरें और भी हैं...