पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Advocates Against Advocates Welfare Amendment 2020

अधिवक्ता कल्याण संशोधन- 2020 के खिलाफ हुए वकील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामूहिक साधारण सभा की बैठक आज

जयपुर | राज्य सरकार की ओर से पिछले दिनों पारित किए गए अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन अधिनियम- 2020 में अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए वकीलों से 17500 रुपए की जगह एक लाख रुपए और वेलफेयर टिकट को प्रस्तावित 50 रुपए की बजाय 100 रुपए व 200 रुपए करने के विरोध में वकील एकजुट हो गए हैं। इस संबंध में बीसीआर के चेयरमैन एस शाहिद हसन सहित बीसीआर सदस्य डॉ. महेश शर्मा व संजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी विरोध जताया है। वहीं इस मुद्दे पर आगामी रणनीति बनाने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर, दी बार एसोसिएशन जयपुर व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जयपुर की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को रखी गई है। वहीं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के महासचिव अंशुमान सक्सेना ने बताया कि बुधवार को एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक में संशोधित एक्ट के प्रावधानों की निंदा की गई।
खबरें और भी हैं...