आखिर पुलिस पर कोई दबाव तो नहीं
शहर में कुछ दिन पहले दाे अलग-अलग जगह हुई फायरिंग के आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही। चर्चा है कि पुलिस किसी दबाव के चलते ऐसा नहीं कर रही। या फिर अपराधी मिल ही नहीं रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि एक जनप्रतिनिधि गिरफ्तारी में आड़े आ रहे हैं। इसलिए, पुलिस भी इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। खैर जो भी हो। लोगों का कहना है कि पुलिस को बिना किसी दबाव के अपना काम करना चाहिए। अन्यथा बात बिगड़ भी सकती है।