- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News After Land Samadhi In Sleep Farmers Will Now Go On Fast Unto Death
नींदड़ में जमीन समाधि के बाद अब आमरण अनशन पर बैठेंगे किसान
जयपुर| नींदड़ में जमीन अवाप्ति के विरोध में सरकार की ओर से अनसुनी की बात कहते हुए किसान अब आमरण अनशन पर बैठेंगे। आंदोलन करने वाले नगेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इसकी शुरुआत शनिवार सुबह 11 बजे से होगी। जब पांच किसान अनशन पर बैठेंगे। इसके पीछे जेडीए और राज्य सरकार की उदासीनता है जो कि किसानों के साथ बातचीत को आगे नहीं आ रही। ऐसे में मजबूरन यह फैसला लिया गया है। सरकार का यही रवैया रहा तो किसान महापंचायत बुलाई जाएगी। कई किसान जमीन समाधि लेंगे।