पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अारबीएसई: 10वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं व समकक्ष परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ। बोर्ड की 10वीं कक्षा का प्रश्न पत्र सुबह 8.30 बजे से शुरू होना था, लेकिन परीक्षा का पहला दिन होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की भीड़ 7.30 बजे बाद से ही नजर आने लगी थी। राजस्थान भर में 5,685 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया। बोर्ड रिपोर्ट के अनुसार सेकंडरी स्तर की परीक्षाओं के लिए 11. 35 लाख व व्यावसायिक सेकंडरी परीक्षा के लिए 42 हजार 989 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। 11.75 लाख नियमित और 3 हजार 198 परीक्षार्थी स्वयंपाठी हैं। इनमें 6 लाख 52 हजार 236 छात्र और 5 लाख 26 हजार 500 छात्राएं हैं। प्रवेशिका परीक्षा के लिए 6972 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड है। परीक्षाएं 24 मार्च को समाप्त होंगी। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने फ्लाईंग टीमों का भी गठन किया है।

खबरें और भी हैं...