क्या आंगनबाड़ी के बच्चों को कोरोना का खतरा नहीं?
कोरोना महामारी को लेकर राज्य सरकार ने की स्कूलों, कॉलेजों और कोंचिंग में 30 तक अवकाश
शाहपुरा | विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थान, मदरसे सहित सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों में 30 मार्च तक अवकाश घोषित किया है, लेकिन क्या कोरोना वायरस की महामारी के संक्रमण खतरा प्रारंभिक शिक्षा की धूरी आंगनबाड़ी केंद्र मे पढ़ने वाले मासूम बच्चों को नही है ? शायद सरकार के दिए गए आदेश को देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा, जिसके कारण सरकार ने काॅलेज, स्कूल कोचिंग में 30 तक अवकाश दिया है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों नौनिहाल कोई अवकाश नहीं दिया है, जबकि विश्व के 250 देशों में अब करीब 5000 लोगों की मौत हो गई एवं 1.50 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में है। इसके बावजूद अवकाश को लेकर सरकार के सोते लेपन से आंगनबाड़ी के नौनिहाल के परिजन मायूस है। पोषण आहार को माध्यम बनाकर संक्रमण की महामारी घोषित होने के बाद भी इसके मंडराते संक्रमण के खतरे बावजूद भी सरकार को इन मासूमों की परवाह नहीं है।