- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Art Camp Mahishasur Mardani And Singhwahini39s New Look Seen On Canvas
आर्ट कैंप : कैनवास पर दिखे महिषासुर मर्दनी अाैर सिंहवाहिनी के नए रूप
सिटी रिपाेर्टर. जयपुर
जवाहर कला केंद्र में पिछले दिनाें अायाेजित इंटरनेशनल वुमन पेंटिंग कैंप में तैयार पेंटिंग्स काे शनिवार काे केंद्र की सुकृति अाैर सुरेख अार्ट गैलरी में प्रदर्शित किया गया। एग्जीबिशन में कनाड़ा, जर्मनी, जापान, रोमानिया, ऑस्ट्रिया सहित 15 से अधिक देशों की 40 महिला कलाकाराें की पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। इसके अलावा भारत के हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, नई दिल्ली व पश्चिम बंगाल राज्यों की 23 चित्रकाराें की पेंटिंग्स भी यहां प्रदर्शित की गई हैं।
दिखे दुर्गा के नए रूप
ज्याेतिका राठाैड़ ने अपनी दाे पेंटिंग्स में सिंहवाहिनी दुर्गा अाैर महिषासुर मर्दनी के अाधुनिक रूप चित्रित किए हैं। पहली पेंटिंग में उन्हाेंने स्कूटर के अगले भाग काे सिंह का रूप देकर उस पर पंख फैलाए अाधुनिक बाला काे सवार दिखाया है। दूसरे चित्र के अाधे भाग में महिषासुर का पशु रूप है ताे अाधे में सिर पर सींग लगाए एक अाधुनिक लड़का जमीन पर पड़ा है अाैर उस पर त्रिशूल लेकर दुर्गा के अंदाज में एक अाधुनिक लड़की उसका वध करने के अंदाज में नजर अा रही है।
यहां केंद्र की महानिदेशक किरण साेनी गुप्ता की दाे पेंटिंग भी प्रदर्शित गई हैं। इन पेंटिंग्स में उन्होंने एक्रेलिक रंगाें से फूलाें का टैक्सचर चित्रित किया है। इनमें रेड, येलाे, ग्रीन अाैर ब्राउन कलर्स का संयाेजन देखने याेग्य है।
डाॅ. रेखा भटनागर ने अपनी पेंटिंग में खंडहर हाेती जा रही पुरानी इमारताें पर नेचर के दृश्य चित्रित किए हैं। इनमें माइग्रेट हाेकर जयपुर अाने वाली बर्ड्स के अलावा फूलाें अाैर झाड़ियाें का संयाेजन खास है।
उदयपुर की ही शबनम हुसैन ने कैनवास पर हाेली के रंगाें काे अलग-अलग अाकृतियाें में खिलाया है। एक्रेलिक रंगाें की इस पेंटिंग के टैक्सचर की रिचनेस आकर्षण का केंद्र है। यही वजह है कि कैनवास पर रंग बादलाें की उमड़-घुमड़ अाैर आवाजाही का अहसास करवा रहे हैं।