- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Artists Exhibit Thoughtful Art Through Rangawali Script
रंगावली स्क्रिप्ट के माध्यम से आर्टिस्टों ने थॉटफुल आर्ट को एग्जीबिट किया
सिटी रिपोर्टर . जयपुर
प्राचीन भारत काल की सभ्यता अंजता (औरंगाबाद), लेपाक्षी (आंध्र प्रदेश), बृहदेश्वर (तंजौर), कमाक्षी (कांचीपुरम) की चित्रकला शैली में इस्तेमाल होने वाली आर्ट टेक्निक ‘रंगावली स्क्रिप्ट’ के माध्यम से आर्टिस्टों ने थॉटफुल आर्ट एग्जीबिट किया है। जवाहर कला केंद्र की पारिजात आर्ट गैलरी में चल रही रंगावली फ्रेस्को आर्ट में आर्टिस्टों ने 5 हजार साल पुरानी रंगा वाली आर्ट वर्क शोकेस किया गया।
चित्रकला की इस विधा के जरिए कलाकारों ने दुनिया में सुख, शांति और समृद्धि देने की कोशिश की है। फाइन आर्ट पेंटर डॉ. भारती माटे और स्प्रिचुअल पेंटर सुनील बलकावडे ने करीब 50 पेंटिग्स में आठ पत्तियों वाले फूल, बौद्धिकता, गर्मजोशी, पंचकोण की आकृतियां उकेर विजिटर्स को जीवन में प्रेम, साहनुभूति, सुरक्षा का एहसास कराने की कोशिश की है। रंगावली फ्रेस्को आर्ट की खासियत बताते हुए आर्टिस्टों ने कहा कि इन पेंटिग्स को अगर फ्री फॉल होकर देखा जाए तो यह ना केवल स्ट्रेस दूर करती हैं बल्कि स्प्रिचुअल एनर्जी भी इजाफा करती है। इसके अलावा इसमें हिलिंग, कूलिंग, कामिंग पॉवर भी है। तीन दिवसीय यह एग्जिबिशन सोमवार तक चलेगी।