पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Asked For 2000 Notes In Exchange For 500 Blanks Of Paper

500 के बदले 2000 के नोट मांगे, ब्लैंक कागज की गड्डी थमाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | बैंक में एक लाख रुपए जमा कराने के लिए कैश काउंटर की लाइन में खड़े 52 वर्षीय व्यक्ति से दो बदमाशों ने 500 के बदले 2000 के नोट मांगे और खाली कागज की गड्‌डी थमाकर फरार हो गए। विष्णु मार्ग गणगौरी बाजार निवासी कस्तूरचंद मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को परिवादी 11:45 बजे एसबीआई की शास्त्रीनगर शाखा में एक लाख रुपए जमा करने गया था। काउंटर लाइन में दो युवकों ने उसे झांसा दिया कि हमारे पास 500 के नोट की गड्‌डी है। आप दो हजार के नोट हमें दे दो और 500 के नोट ले लो। हमें गांव जाना है इसलिए बड़े नोट मांग रहे हैं ताकि किसी को पता न चले। पीड़ित झांसे में आ गया और बैंक के बाहर बदमाशों ने उससे दो हजार के पचास नोट लिए व उसे दो गड्‌डी रूमाल में लिपेटकर थमा दी। काउंटर पर जाकर उसने बैग से रूमाल खोलकर देखा तो उसमें खाली कागज की दो गड्डियां थी।
खबरें और भी हैं...