पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्रवाई का आश्वासन अगले ही दिन राजकार्य बाधा का केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर| करधनी थाना इलाके में निवारू रोड स्थित आरके रेजीडेंसी में रविवार को सफाई व्यवस्था की मीटिंग के दौरान उपजे विवाद को शांत कराने गई पुलिस पर बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप लगा था। इस मामले में पीड़िता की बेटी को पुलिस ने तीन दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत करवाया था। पुलिस की बात मानकर पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी। लेकिन घटना के अगले दिन करधनी थाने के हैड कांस्टेबल कैलाश चंद कुमावत की ओर से सुशीला देवी व उनके बेटा-बेटी के खिलाफ राजकार्य बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
खबरें और भी हैं...