पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Atm Robbery Escaped Due To Police Alertness Caught 4 Crooks

पुलिस की सजगता से बच गई एटीएम लूट, 4 बदमाश पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। खोह नागाेरिया पुलिस के गश्ती दल की सजगता से एटीएम लुटने से बच गया। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की स्कूटी व बाइक सहित एटीएम तोड़ने के हथियारों को जब्त कर लिया गया है। डीसीपी राहुल जैन ने बताया गश्त के दौरान एएसआई अलीमुद्दीन, कांस्टेबल मेघराम और चालक हरी नारायण को गोनेर रोड स्थित एसबीआई एटीएम में संदिग्ध व्यक्ति दिखा। इसने चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। गश्तीदल ने बदमाश को दबोच लिया। उसके पास एटीएम तोड़ने के पेचकस, प्लास व अन्य औजार मिले।

एसएचओ भवानी सिंह ने बताया आरोपियों की पहचान विश्म्बर उर्फ मोनू (32) निवासी मुरैना एमपी, आस मोहम्मद (32) निवासी मथुरा, जफ्फू खान (28) और मोहम्म्द बच्चू (43) के रूप में हुई है।
खबरें और भी हैं...