- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Auditions In The City For Mr Miss Mrs India Asia 2020
मिस्टर-मिस-मिसेज इंडिया एशिया 2020 के लिए रखे शहर में ऑडिशन
गोवा में आयोजित होने वाले मिस्टर मिस मिसेज इंडिया एशिया 2020 ब्यूटी पेजेंट के ऑडिशन शहर में रखे गए। खन्ना प्रोडक्शन द्वारा सी स्कीम स्थित एक क्लब में रखे गए इस ऑडिशन में यंगस्टर्स और वीमेंस ने अपने टैलेंट को जजेज के समक्ष रखा। शो ऑर्गेनाइजर शुभम वर्मा ने बताया, यह एक एशिया लेवल का ब्यूटी पेजेंट है। इस पेजेंट का उद्देश्य मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपने कॅरिअर को सेटअप करने की चाहत रखने वाले युवाओं व महिलाओं को एक प्लेटफॉर्म प्रोवाइड करवाना है। इस ऑडिशन के लिए 100 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स की एंट्रीज आई, जिसका ड्रेस कोड वेस्टर्न रखा गया। गोवा में आयोजित फिनाले में विनर मॉडल को 1 लाख रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी।