- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Ayuvan Singh Hoodil Memorial Festival And Book Fair Organized Today
आयुवानसिंह हुडील स्मृति समारोह और पुस्तक मेले का आयोजन आज
प्राकृतिक चिकित्सा एवं याेग शिविर अाज
जयपुर | नेचुरल हेल्थ हाेम, डी ब्लाॅक मालवीय नगर में रविवार सुबह 8 से 12 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा एवं याेग शिविर का अायाेजन हाेगा। नेचुरल हेल्थ हाेम के संचालक डाॅ.अाेमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिविर में दवाअाें के अत्यधिक सेवन काे नियंत्रिणा करने के लिए याेग अाैर प्राकृतिक चिकित्सा से समाधान सहित इंटीग्रल सुविधाअाें के लिए निशुल्क स्वास्थय परामर्श,डायट काउंसलिंग, योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण, ब्लड-शुगर एवं बीपी की जांच की जाएगी।
जयपुर | सबसे बड़े अहिंसात्मक आंदोलन के संचालक रहे आयुवान सिंह हुडील की स्मृति में 15 मार्च को राजपूत सभा भवन में 43वां स्मृति समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह होंगे। संस्थान के सचिव सुरेंद्र सिंह रौत ने बताया कि आयुवान सिंह हुडील की स्मृति में राजपूत सभा भवन में आयोजित होने वाले स्मृति समारोह के अवसर पर पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। 15 मार्च को सुबह 10 बजे से राजपूत सभा भवन में इसकी शुरुआत होगी। मेले में देश विदेश के लेखकों की करीब 1 हजार सहित अन्य दुर्लभ पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इनमें विख्यात संत और सामाजिक लेखकों की किताबें शामिल हैं। इसके साथ ही मेले में इतिहास की कई बेहतरीन किताबों के साथ महिला और बच्चों के लिए विशेष साहित्य मौजूद रहेगा।