- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Before I Did 39nh1039 Everyone Refused Me To Go Into Production 39
‘NH10’ करने से पहले सबने मुझे प्रोडक्शन में जाने से मना किया था’**
अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘एनएच 10’ को रिलीज हुए पांच साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने वालीं अनुष्का शर्मा खुद बता रही हैं फिल्म के पीछे की कहानी...
‘इस फिल्म को प्रोड्यूस करने का निर्णय मेरे लिए बहुत ही सहज और स्वाभाविक था। बतौर प्रोड्यूसर मैं दर्शकों को ऐसा कुछ देना चाहती थी, जो उन्होंने पहले नहीं देखा था। जब ‘एनएच10’ जैसी फिल्म मेरे पास आई तो मैं जान गई कि कंटेंट का रिस्क लेने का मेरा जुनून मुझे मिल गया है। उस वक्त मैं 25 साल की थी आैर मुझे फिल्म बनाने का कोई ज्ञान नहीं था, लेकिन मेरे भाई कर्णेश और मुझको पता था कि हमें यह करना ही पड़ेगा क्योंकि हम दर्शकों को वह सिनेमा देना चाहते थे जो बॉलीवुड नहीं बना रहा था। मैंने स्टीरियोटाइप्ड नॉन-मेनस्ट्रीम सिनेमा को मेनस्ट्रीम सिनेमा बनाने की कोशिश की थी।
इस दौरान सभी ने कहा था कि मुझे प्रोडक्शन में नहीं उतरना चाहिए और एक एक्ट्रेस को बिग लीग में अपनी जगह मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए पर मैं हमेशा एक सिक्योर्ड एक्ट्रेस रही और इन टिप्पणियों से मैं जरा भी परेशान नहीं हुई। कर्णेश और मैंने अब तक जिस तरह का कंटेंट प्रोड्यूस किया है उस पर मुझे गर्व है आज मैं कई एक्ट्रेसेज को प्रोड्यूसर बनते हुए देख खुश होती हूं।’
5 years of \\\'NH10\\\'...