- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Befriended On Instagram Then Raped A Minor Arrested
इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार
श्यामनगर थाना इलाके में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। थानाप्रभारी संतरा मीणा ने बताया कि कानोता हाल अमर निवास सुभाष मार्ग सी- स्कीम निवासी परीक्षित राज राठौड़ (21) को गिरफ्तार किया
गया है।
आरोपी के खिलाफ दुर्गापुरा निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपी ने दो माह पहले पीड़िता से इंस्टग्राम पर दोस्ती की थी। इसके बाद उनकी बातचीत होती रही। इस दरम्यान 12 मार्च को आरोपी ने पीड़िता को मिनी पंजाब रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया। जहां से वह उसे अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया और दुष्कर्म किया। घर जाकर पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पड़ोसी युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज
जयपुर | मुहाना थाना इलाके में पड़ोसी युवक द्वारा किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 13 वर्षीय पीड़िता के परिजनों ने शनिवार को दीपक रोहिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थानाप्रभारी हीरालाल सैनी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करा दिया है। आरोपी दिल्ली हाल मुहाना मंडी गेट नंबर दो के पास अकेला रहता है। वह प्राइवेट हॉस्टल में काम करता है। बच्ची का आरोप है कि जनवरी माह में आरोपी ने उसे अपने फ्लैट में बुलाया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में जब परिजनों को पता चला तो मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।