भारती कंवर क्रिकेट लीग 3 अप्रैल से
जयपुर | चंबल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 11वीं भारती कंवर मेमोरियल क्रिकेट लीग 3 अप्रैल से संस्कार क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी। इस लीग में पिछली बार की विजेता जयपुरिया एकेडमी और रनरअप राजीव गांधी एकेडमी सहित कुल 16 टीमें पार्टीसिपेट करेंगी। इसमें एक सितंबर, 2006 या इसके बाद जन्मे क्रिकेटर्स ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक टीमें 96491-77973 पर सम्पर्क कर सकती हैं।