पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Big Difference In Tax Between Dealers And Office Offices Even After Department

विभाग एक हाेने के बाद भी डीलर्स और अारटीअाे आफिस के टैक्स में बड़ा अंतर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। विभाग एक हाेने के बाद भी डीलर्स अाैर आरटीओ आफिस में लिए जा रहे वाहनों के टैक्स में अंतर अा रहा है। डीलर वाहन खरीदारों से अधिक टैक्स ले रहे हैं, जबकि इतना टैक्स है ही नहीं है। वहीं आरटीओ में लिया गया टैक्स डीलर से कम है। दाेनाें टैक्स की रसीद का मिलान किया जाता है ताे टाेंक राेड स्थिति डीलर ने आरटीओ आफिस से 600 रुपए अधिक चार्ज किए । वाहन मालिक ने आरटीओ काे शिकायत की है। वाहन मालिक अंबुज राठी ने बताया कि उन्होंने टाेंक राेड स्थित केएस टीवीएस से अारजे 14-एनजे -7557 दुपहिया वाहन खरीदा था। आरटीओ आफिस ने ग्रीन टैक्स, वन टाइम टैक्स, न्यू रजिस्ट्रेशन, स्मार्ट कार्ड के 5 हजार 338 रुपए लिए, जबकि इन्हीं मद में डीलर्स ने 600 रुपए अधिक लेकर 5 हजार 938 रुपए लिए हैं।
खबरें और भी हैं...