पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Bjp Core Committee Meeting Today To Prepare Panel Of Contenders For Rajya Sabha Election

राज्यसभा चुनाव के दावेदारों का पैनल तैयार करने को आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दावेदारों में इनके नाम

विजय गोयल, नारायण पंचारिया, पूर्व विधायक मोहनलाल गुुप्ता, जसवंत विश्नोई, पूर्व सांसद पुष्प जैन के नाम प्रमुख दावेदारों में बताए जा रहे हैं। राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं। इनमें से 9 सीटें भाजपा के खाते में हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सांसद हैं जो अगस्त में यहां से सांसद चुने गए थे। फिलहाल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। तीनों सीटों के लिए एक साथ चुनाव करवाए जाने हैं, जिनमें से दाे सीटें कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जानी तय है।

प्रदेश के नेताओं से मिले विजय गोयल

गौरतलब है कि विजय गोयल पिछले सप्ताह जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, संगठन महामंत्री चंद्र शेखर से मुलाकात की। हालांकि भाजपा ने अधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक गोयल की प्रदेश के नेताओं से मुलाकात राज्यसभा के टिकट के लिए ही थी।

जयपुर | राज्यसभा चुनावों के लिए प्रदेश के दावेदारों के नाम का पैनल तैयार करने के लिए भाजपा ने सोमवार को कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 9 बजे प्रदेश कार्यालय में होगी जिसमें 3 से 5 नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। राज्यसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। तीनों सीटें भाजपा के खाते में हैं। इन पर रामनारायण डूडी, विजय गोयल और नारायण पंचारिया सांसद हैं। हालांकि भाजपा कोर कमेटी के ज्यादातर सदस्य फिलहाल होली के त्योंहार की वजह से अपने-अपने क्षेत्रों में दौरे कर रहे हैं लेकिन सोमवार को जो भी सदस्य जयपुर में मौजूद होंगे उनके साथ ही यह बैठक कर ली जाएगी।
खबरें और भी हैं...