पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Bjp Named Rajendra Gehlot As Rajya Sabha Candidate Elections Are Held On 3 Seats On March 26

भाजपा ने राजेंद्र गहलोत को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, 26 मार्च काे हैं 3 सीटाें पर चुनाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक पर भाजपा की जीत संभव है

राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं। भाजपा ने पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा से राज्यसभा टिकट के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक जसवंत विश्नोई और पूर्व सांसद सीआर चौधरी के नाम भी कोर कमेटी की चर्चा में आए थे, लेकिन इन सब पर तरजीह देते हुए कमेटी ने गहलोत के नाम को आगे बढ़ाया है। बहुमत के लिहाज से राज्यसभा की तीन में से दो सीटें कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जानी तय मानी जा रही है। गहलोत अभी जोधपुर में पार्षद थे।

भाजपा की अाेर से गहलोत को राज्यसभा प्रत्याशी चुने जाने के पीछे संघ बैकग्राउंड के अलावा अाेबीसी से हाेना दाे बड़ी वजह हैं।

गहलोत लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं। सतीश पूनियां के प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने के दौरान गहलोत संगठन के स्टेट इलेक्शन ऑफिसर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ओबीसी भाजपा का बड़ा वोट है। सतीश पूनियां ने बताया कि 70 वर्षीय राजेंद्र गहलोत भैरोंसिंह शेखावत सरकार में मंत्री रह चुके हैं और गृह नगर जोधपुर से आते हैं। आपातकाल के दौरान जेल भी जा चुके हैं।

राजेंद्र गहलोत
खबरें और भी हैं...