लखावत से एेनवक्त पर पर्चा भरवाकर भाजपा ने चौंकाया
राज्यसभा : कांग्रेस से भी पर्चे दाखिल
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा ने राजेंद्र गहलोत के साथ एेनवक्त पर पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत का भी नामांकन भरवाकर चौंका दिया। कांग्रेस की ओर से महासचिव केसी वेणुगोपाल व नीरज डांगी ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा के पास एक प्रत्याशी को जिताने लायक बहुमत है, जबकि कांग्रेस की ओर से दो सीटें जीता जाना लगभग तय है। यदि भाजपा अगर एक नामांकन दाखिल करती तो निर्विरोध निर्वाचन होता, लेकिन अब 18 मार्च तक नामांकन वापस नहीं लिया जाता तो 26 मार्च काे वोटिंग से फैसला होगा। -हार-जीत का समीकरण पेज 9