पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Both Resorts Become Fort Bookings Of Common People Stopped

किले बने दोनों रिसोर्ट, आम लोगों की बुकिंग बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{मध्यप्रदेश से जयपुर पहुंचे कांग्रेस विधायकों को दिल्ली हाईवे पर दो अलग रिसाेर्ट में रखा गया है। ब्यूना विस्टा रिसाेर्ट मेन रोड से करीब 4 किलोमीटर अंदर और ट्री हाउस दिल्ली राेड से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर है। रिसोर्ट सील हैं।

{जयपुर एयरपोर्ट से ब्यूना विस्टा रिसाेर्ट 23 किलोमीटर दूर है। ट्री हाउस की दूरी 47 किलोमीटर है। दोनों रिसाेर्ट की दूरी 22 किलोमीटर है।

{हेरिटेज स्टाइल में बने रिसोर्ट के आसपास कोई गांव नहीं है। ब्यूना विस्टा में एक कमरे का एक दिन का किराया 19 से 21 हजार रुपए है। ट्री हाउस में किराया 10 हजार रुपए है। यहां कमरे पेड़ों पर भी बने हैं। इसमें गोल्फ से लेकर टेनिस खेलने की भी व्यवस्था है।

{विधायकों के चलते दोनों रिसोर्ट आम लोगों के लिए बंद हैं। दूसरी बुकिंग भी कैंसिल कर दी गई हैं।

{राजस्थान के नेताओं की मानें तो कांग्रेस के लिए ब्यूना विस्टा रिसोर्ट लकी है। महाराष्ट्र में हुए घमासान में भी इसी रिजॉर्ट में 40 विधायकों को रखा गया था।
खबरें और भी हैं...