पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Bought Sim From Fake Voter Id In Ranchi Turned Out To Be Commissioner Minister

रांची में फर्जी वोटर आईडी से सिम खरीदी, कमिश्नर-मंत्री बन ठगी की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | पुलिस कमिश्नर, मंत्री व इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर मदद के बहाने लोगों से रुपए हड़पने वाले आरोपी अमित सिन्हा को पुलिस टीम रांची लेकर रवाना हो गई है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने रांची कलेक्ट्रेट में एक बाबू को रुपए देकर सत्यप्रकाश के नाम से फर्जी वोटर आईडी बनवाई थी। इस वोटर आईडी से उसने एक सिम व तीन हजार रुपए में मोबाइल खरीदा। 20 फरवरी को वह कोटा पहुंचा और जस्ट डायल पर फोन करके लोगों के नम्बर लेना शुरू कर किया। उसने एलन कोचिंग सेंटर व कुछ ज्वैलर्स को इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर फोन किया।

इसी दरम्यान उसने बनीपार्क निवासी राधेश्याम जैमिनी को फोन किया। वह उसके झांसे में आ गया और साढ़े चार लाख रुपए दिल्ली के पहाड़गंज में देना तय हो गया। रुपए लेने के लिए वह कोटा से दिल्ली से जाने के लिए बिना टिकट ट्रेन में चढ़ा। टीटी को एक हजार रुपए देकर सीट ली। पहाड़गंज पहुंचकर उसने होटल रूम से जैमिनी को फोर कर रुपए मांगे। पीड़ित ने अपने परिचित के जरिए उसे साढ़े चार लाख रुपए दिए। जिन्हें लेकर वह रांची चला गया।

आरोपी के बैंक खाते की जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि आरोपी को पुलिस ने 20 मार्च तक रिमांड पर ले रखा है।
खबरें और भी हैं...