- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Bringing Cheap Liquor From Haryana Branded And Sold In Jaipur
हरियाणा से सस्ती शराब लाते, जयपुर में ब्रांडेड बनाकर बेचते
जयपुर। हरियाणा से शराब की तस्करी कर जयपुर में ब्रांडेड शराब की बाेतलाें में पैक कर राजस्थान बिक्री का लेबल लगाकर बेचने वाले गिराेह के बदमाशाें काे बगरू थाना पुलिस ने रविवार काे दबाेच लिया। पुलिस ने कारखाने पर छापा मारकर शराब की नकली पैकिंग का सामान बरामद किया है। अाराेपियाें ने पूछताछ में बताया कि हरियाणा से प्राइवेट कार में शराब तस्करी कर लाते थे। मास्टर माइंड मकरान िनवासी देवेन्द्र सिंह फरार है। बगरू थाना प्रभारी बृज भूषण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार अाराेपी विक्रम मीणा बगरू में रामू मीणा की ढाणी का तथा दूसरा अाराेपी रणजीत सिंह खेतड़ी झुंझुनू का रहने वाला है।