पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एचसीजी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल सभागार में आश्रय समाज कल्याण संस्थान एवं गरीब उत्थान संस्थान व एचसीजी अस्पताल के सौजन्य से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रय संस्थान के अध्यक्ष प्रो. डॉ. श्रवण लाल शर्मा ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। समारोह की मुख्य अतिथि मंगलम ग्रुप एवं फोटी॑ विमेन विंग की िनदेशक नेहा गुप्ता, विशिष्ट मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं निदेशक प्रवीण लता रहीं। इस दौरान एसीसी हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ अभिषेक पारीक ने विभिन्न प्रकार के कैंसर की जानकारी दी। एचसीजी हॉस्पिटल के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. प्रतीक शर्मा ने अस्पताल के नेटवर्क एवं दी जाने वाली शिक्षा सुविधाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जयपुर इकाई में पहले साल में 10000 कैंसर मरीजों का सफल इलाज किया गया।
खबरें और भी हैं...