- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Cards And Snatch Money While Withdrawing Money From Atm
एटीएम से पैसे निकालने के दौरान कार्ड व पैसे छीने
जयपुर | विद्याधर नगर इलाके में एटीएम बूथ से पैसे निकालने के दौरान एक व्यक्ति को धक्का मारकर कार्ड व दस हजार छीनकर भागने और पासवर्ड लगाकर साढ़े सात हजार रुपए ओर निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित भट्टा बस्ती निवासी मोहम्मद शाकिर ने विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह शास्त्री नगर रोड पर स्थित एक एटीएम बूथ से पैसे निकाल रहा था। इस दौरान वहां पर मौजूद एक युवक ने धक्का मुक्की करके कार्ड व निकाले गए 10 हजार रुपए छीनकर भाग गया। कुछ ही देर बाद बदमाश ने दूसरे एटीएम बूथ से 7400 रुपए ओर निकाल लिए।