- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Center To Reduce Petrol And Diesel Prices By 15 Per Liter After Crude Oil Prices Fall
क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट के बाद केंद्र करे पेट्रोल-डीजल के दामों में ~15 प्रति लीटर की कमी
जयपुर | अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में भारी गिरावट होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी नहीं होने पर परिवहन और सैनिक कल्याण मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास केंद्र सरकार पर हमला बोला है। मंत्री ने कहा क्रूड ऑयल के दामों में आई गिरावट के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दामों में 15 रुपए की कमी होनी चाहिए, लेकिन लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव बहुत तेजी से गिरकर 48 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं। क्रूड ऑयल के दाम कम होने के बावजूद केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं किए हैं। यह देश की जनता के साथ धोखा है। खाचरियावास ने कहा कि पहले भी जब क्रूड ऑयल के दाम कम हुए तो केन्द्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल डीजल पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर पेट्रोल डीजल सस्ता नहीं होने दिया।