पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Chaitha Patient Found In Rajasthan Returned From Spain Two Patients From Jaipur

राजस्थान में चाैथा रोगी मिला, स्पेन से लौटा था, जयपुर के दो मरीज हुए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वायरस से बेखौफ इलाज में जुटे डॉक्टर

लद्दाख में लेह जिले का कुशहाट गोंगमा गांव 28 दिन से सील है। किसी को गांव के अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं। इसी गांव से कोराेना वायरस के 3 केस मिले हैं। इनमें से दो मरीज हाल ही में ईरान से लौटे हैं और एक इनके परिवार का सदस्य है। तीनों का इलाज लेह के एसएनएम अस्पताल में चल रहा है। 3 हजार की
आबादी वाला कुशहाट गोंगमा लेह से 13 किमी दूर है। गांव से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री ईरान गए थे। इनमें से 102 को दाे जत्थों में भारत लाया गया है। कमिश्नर सेक्रेट्री रिग्जिन संपेल ने बताया कि गांव पर नजर रखने के लिए तहसीलदार, बीएमओ और पुलिस इंचार्ज की समिति बनाई गई है। गांव को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर के लिए एक आशा कार्यकर्ता, एक एएनएम और एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। काेराना संभावितों की राेज जांच की जा रही है। जिला प्रशासन गांव के लोगों को जरूरी खाने-पीने का सामान पहुंचा रहा है।

पढ़ें जयपुर फ्रंट पेज

चित्तौड़ में विदेशी पर्यटक की माैत, होटल बंद

चित्तौड़गढ़ जिले के विजयपुर में स्थित हैरिटेज होटल कैस्टल में ठहरे 61 वर्षीय जर्मन पर्यटक ड्रोव्यज रेनर की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत कार्डियो अटैक से होना सामने आया है, फिर भी कोरोना के खाैफ काे देखते हुए विसरा रिपोर्ट आने तक इस होटल में आवाजाही पर रोक लगा दी गई। उधर, जयपुर एयरपाेर्ट काे शनिवार काे एयर अरबिया की फ्लाइट में शारजाह से अाए एक यात्री काे कोरोना संदिग्ध माना गया। उसे एयरपोर्ट से सीधे एसएमएस अस्पताल भिजवाया गया। उसकी जांच जारी है। रविवार सुबह दो विशेष विमानों में ईरान में फंसे 225 भारतीयाें को जैसलमेर लाए जाने की संभावना है।

रेलवे की सलाह : एसी कोच में कंबल नहीं मिलेंगे, रेलवे ने कहा- यात्री घर से लाएं

{3 दिनों में 55 कराेड़ रु. के 10 लाख टिकट कैंसिल हुए।

{एसी कोच में कंबल नहीं मिलेंगे। रेलवे ने कहा कि घर से लाएं। सेकंड एसी से पर्दे भी हटाए जाएंगे।

कॉरपोरेट की पहल : इलाज में मदद करेगा इन्फोसिस, फेसबुक भी देगा 148 करोड़

{इन्फोसिस ने ऐलान किया है कि वह 500-700 बिस्तर की क्षमता के अस्पताल के लिए ऑक्सीजन लाइन के लिए जरूरी नेटवर्क बिछाने में सिविल खर्चा उठाएगा।

{फेसबुक ने 148 करोड़ रु. देने, अलीबाबा ने अमेरिका को 5 लाख कोरोनोवायरस टेस्ट किट और 10 लाख मास्क देने की घोषणा की।

इलाज में जुटे डॉक्टर बोले- 10 घंटे विशेष ड्रेस में रहने से दम घुटता है...

नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया
अस्पताल से पवन कुमार


कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज में लगे डाॅक्टर कहते हैं कि उन्हाेंने इससे खतरनाक वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज किया है। कोरोना के इलाज में डर नहीं लगता। लेकिन इस बीमारी को लेकर इतना पैनिक कर दिया गया है, जिससे घरवाले घबराते हैं। हालांकि, यह वायरस उतना खतरनाक नहीं है, जितना इबोला, निपाह और ट्यूबरकुलोसिस जैसी बीमारियों में आमतौर पर होता है।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार तक दो मरीज भर्ती थे। महिला मरीज की मौत के बाद उनके बेटे को सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यहां तैनात एक डॉक्टर ने कहा कि कोरोनावायरस इतनी तेजी से फैलता है कि मरीज के वार्ड में रहने के दौरान पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) पहने रखना पड़ता है। पीपीई पहनकर न तो कुछ खा-पी सकते हैं और न ही फोन पर बात कर सकते हैं। 16 घंटे भी ड्यूटी करनी पड़ सकती है।

2 मंत्री, 5 विधायक, 2 कलेक्टर बाेले- निगम चुनाव टालें, पहले काेराेना से जीतना जरूरी

इटली और अमेरिका से भारत बेहतर, 30 दिन में सिर्फ 105 मरीज बढ़े

प्रदेश में अब तक
399 सैंपलों की जांच हुई, इनमें से 380 की रिपोर्ट निगेटिव


भास्कर न्यूज | जयपुर

प्रदेश में शनिवार काे काेराेना का चाैथा मरीज मिला है। पिछले तीन मरीजाें की तरह यह भी जयपुर में ही मिला है अाैर जयपुर निवासी यह दूसरा मरीज है। इससे पहले जयपुर में मिले तीन मरीजाें में इटली निवासी पति-प|ी अाैर जयपुर के अादर्श नगर के बुजुर्ग शामिल हैं। शनिवार काे मिला 24 वर्षीय चाैथा मरीज स्पेन से 14 मार्च काे ही जयपुर अाया था। वह गाेपालपुरा बाइपास एरिये का रहने वाला है। उसे फिलहाल एसएमएस अस्पताल में रखा गया है। चिकित्सा विभाग के एसीएस राेहित कुमार सिंह ने बताया कि उसकी किसी हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग नहीं की गई तो जयपुर में उसे जांच के लिए बुलाया गया। जांच में वह पाॅजीटिव िनकला। वह स्पैन से दिल्ली अाकर एयर इंडिया की फ्लाइट 491 से जयपुर पहुंचा था। इन दोनों फ्लाइट्स के सभी यात्रियों की पहचान और स्क्रीनिंग के प्रयास किए जा रहे हैं। रोगी के घर के आसपास के तीन किलोमीटर एरिया में भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

जयपुर, जाेधपुर अाैर काेटा के 2-2 नगर निगमाें में 5 अप्रैल काे चुनाव कराने काे लेकर जनप्रतिनिधि भी विराेध में उतरे, बोले- जयपुर में चार मरीज मिल चुके। फिर भी
35 लाख वाेटराें काे कताराें में लगाने का जाेखिम क्याें?

भास्कर सवाल
जब स्कूल-कॉलेज, सिनेमाहॉल सब
बंद तो 5 अप्रैल को चुनाव क्यों?


{बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के अनुसार अभी स्पष्ट नहीं है कि आईपीएल कब होगा। हालात नहीं सुधरे तो आईपीएल रद्द भी हो सकता है।


नई दिल्ली | केंद्र ने कोरोना को अधिसूचित आपदा घोषित किया है। सरकार ने पहले इसकी वजह से मौत होने पर 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की। लेकिन 52 मिनट बाद ही यह घोषणा वापस ले ली। गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना के कार्यों के लिए राज्य आपदा राहत कोष से मदद लें। इसी बीच, 27 नए केस कन्फर्म होने के साथ ही देश में कोरोना पीड़ित 108 हो गए। इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं। दो मौतें हुई हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में एक संदिग्ध ने दम तोड़ दिया। कोरोना से निपटने में भारत का ट्रैक रिकॉर्ड अमेरिका, चीन, इटली और दक्षिण कोरिया से बेहतर रहा है। 15 फरवरी को भारत में 3 मरीज थे, जबकि अमेरिका में 15 और इटली में 3 थे। एक महीने में भारत में 105 मरीज बढ़े और दो मौतें हुईं, जबकि इटली में इस दौरान 1,441 और अमेरिका में 50 मौतें हो चुकी हैं।

राष्ट्रीय आपदा क्यों नहीं?

एसडीआरएफ गाइडलाइंस में 12 तरह की राष्ट्रीय आपदा हैं। तूफान, सूखा, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना, टिड्डी दल का हमला इनमें शामिल हैं। इसमें महामारी का जिक्र नहीं है। इसलिए कोरोना अलग से अधिसूचित किया है। राज्य सरकार एसडीआरएफ के सालाना आवंटन की 10% राशि इस आपदा पर खर्च सकती हैं।





लेह में देश का पहला लॉकडाउन क्षेत्र; 3 मरीज थे, 28 दिन से 3 हजार लोग कैद

28 दिन से सील कुशहाट गोंगमा गांव से

महाराष्ट्र 26

केरल 22

उत्तर प्रदेश 17

हरियाणा 14

दिल्ली 9

कर्नाटक 7

राजस्थान 4

लद्दाख 3

जम्मू-कश्मीर 2

तमिलनाडु 1

पंजाब 1

आंध्र प्रदेश 1

तेलंगाना 1

कुल 108

13 राज्यों तक पहुंचा कोरोना

15 फरवरी से 14 मार्च तक 5 देशों में यूं बढ़ा काेरोना का संक्रमण

देश 15 फरवरी 14 मार्च मौतें

चीन 68500 80824 3289

इटली 03 21157 1441

द. कोरिया 28 8086 72

अमेरिका 15 2340 50

भारत 03 108 02
खबरें और भी हैं...