पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Changes In Roster Of Hearing Of Judges Applicable From 17

जजों की सुनवाई के रोस्टर में बदलाव, 17 से लागू होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ जोधपुर में जजों की सुनवाई के रोस्टर में बदलाव किया गया है। यह रोस्टर 17 मार्च से लागू होगा। नए रोस्टर में जोधपुर मुख्यपीठ में तीन खंडपीठ बनाई गई है। हालांकि जब चीफ जस्टिस जयपुर पीठ में सुनवाई करेंगे, तब दो खंडपीठ ही यहां सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस इंद्रजीत महांती व जस्टिस डॉ. पी.एस. भाटी की प्रथम खंडपीठ को यथावत रखा गया है। दूसरी खंडपीठ जस्टिस संदीप मेहता व जस्टिस प्रभा शर्मा की और तीसरी खंडपीठ जस्टिस विजय विश्नोई व जस्टिस रामेश्वर व्यास की बनाई है। जस्टिस अरुण भंसाली, जस्टिस दिनेश मेहता, जस्टिस विनीत कुमार माथुर, जस्टिस मनोज कुमार गर्ग व जस्टिस देवेंद्र कच्छवाह एकलपीठ के रूप में सुनवाई करेंगे। चीफ जस्टिस जब जोधपुर में होंगे, तब जस्टिस विजय विश्नोई एकलपीठ के रूप में भी सुनवाई करेंगे, वहीं चीफ जस्टिस जब जोधपुर में नहीं होंगे, तब जस्टिस पी.एस. भाटी एकलपीठ में भी सुनवाई करेंगे। रोस्टर के अनुसार चीफ जस्टिस की खंडपीठ डीबी सिविल रिट्स, डीबी स्पेशल अपील रिट्स, डीबी स्पेशल अपील सिविल, पीआईएल, टैक्स मैटर सहित अन्य मामलों की सुनवाई करेंगे। जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ डीबी क्रिमिनल अपील्स, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, डीबी क्रिमिनल रिट्स व जस्टिस विजय विश्नोई की खंडपीठ जब चीफ जस्टिस जोधपुर में नहीं होंगे, तब उनके रोस्टर की सुनवाई करेगी।
खबरें और भी हैं...