पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Chunri Kalash Taran And Maer Are Made With Mehndi On Hand

हाथाें पर मेहंदी से उकेरे चुनरी, कलश, ताेरण अाैर माेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जवाहर कला केंद्र में चल रहे समर्थ वूमेन फैस्टिवल के तहत गुरुवार काे शिल्पग्राम में मेहंदी प्रतियाेगिता अायाेजित की गई। इसमें शहर के 84 अार्टिस्ट ने भाग लिया। इस माैके पर प्रतिभागियों ने अपने मॉडल्स के हाथ पर कोहनी तक भरवा मेहंदी के डिजाइन बनाए। दो घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में कलाकाराें ने मेहंदी की पारंपरिक डिजाइन्स के अलावा हाथाें पर चुनरी, कलश, ताेरण, माेर, दूल्हा दुल्हन की अाकृतियां बनाकर इस विधा काे नए अायाम दिए। प्रतियाेगता का दोपहर में समापन हुआ जिसके बाद निर्णायकों ने विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहीं मायाश्री को 5100 रुपए, दूसरे स्थान पर रहीं रिया को 3100 रुपए और तीसरे स्थान पर रहीं सिद्धि को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार मिला। वहीं 7 विजेताओं 1100 रुपए नकद राशि का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दोनों कार्यक्रमों में विमुक्ति गर्ल्स स्कूल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने भी हिस्सा लिया।

राजस्थान की कला को बढ़ावा देने के लिए मांडणा वर्कशाॅप

महिला शिल्पकारों को सशक्त बनाने और राजस्थान की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिल्पग्राम में सुबह 9.30 बजे मांडणा आर्ट कैंप की शुरुआत हुई। इसमें 52 महिलाओं ने पारंपरिक मांडणा बनाकर प्रतिभा दर्शाई। शहर के छात्रों और कलाकारों के अलावा कार्यशाला में ‘राजहंस सोसाइटी’ की ओर से बाड़मेर से आईं करीब 22 महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पहले अपने डिजाइन पेपर पर बनाए, जिसे बाद में कमेटी ने चयनित किया। फिर चयनित डिजाइंस को प्रतिभागियों ने शिल्पग्राम की दीवारों और जेकेके के फर्श पर बनाया।

खबरें और भी हैं...