सीएमए क्रिकेट 14-15 को केएल सैनी स्टेडियम में
जयपुर | दी इन्स्टीट्यूट आॅफ काॅस्ट अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया के जयपुर चैप्टर की ओर से क्रिकेट कप 14-15 मार्च को केएल सैनी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें जयपुर चैप्टर के मेंबर्स व स्टूडेंट्स की कुल 12 टीमें पार्टीसिपेट करेंगी। रजिस्ट्रार आॅफ कम्पनीज के यू.एस. पटोले टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।