पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Colors And Sweets Will Bring Immense Happiness

रंगों और मिठाइयों से मिलेंगी अपार खुशियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उमंगों, रंगों और खुशियों के त्योहार होली पर इस बार कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। भद्रा रहित यह होली सभी जातकों के लिए शुभता, मंगलता और संपन्नता कारक रहेगी। पं. लीलाधर शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार होली पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के साथ-साथ जीवन की व्याधियों को दूर करने, आरोग्य और चिर समृद्धि-शांति पाने के लिए यदि होलिका दहन और धुलंडी पर राशि के अनुसार कुछ सहज और सरल उपाय किए जाएं जो जातक की सभी मनोकामनाएं आसानी से पूरी हो सकती हैं। प्रकृति में रंगों का भी अलग महत्व है और रंगों के त्योहार पर विभिन्न राशियों के जातक को उसके ग्रहों के अनुसार रंग प्रभावित करते हैं। जातक अपनी राशियों के रंगों से संबंधित वस्तुओं को होलिका में अर्पित कर, 3, 5, 7, 9 या 11 परिक्रमाएं लगाएं तो वर्षभर सुख-संपन्नता के साथ आरोग्य भी मिलेगा।

जानिए... धुलंडी किस रंग से मनाएं कौनसी मिठाई खाएं

मेष: इलायची अर्पण करने के बाद परिक्रमा करनी चाहिए। गहरा लाल रंग-अबीर या गुलाल उपयोग में लेना चाहिए गुलाब जामुन खिलाना व खाना चाहिए।

वृषभ/कर्क/तुला : चावल अर्पण कर परिक्रमा करनी चाहिए। हल्का पीला और गुलाबी रंग-अबीर या गुलाल से होली खेलनी चाहिए, खीर या कलाकंद खिलाना चाहिए।

मिथुन : अबीर अर्पण करें। हरा रंग-हरा गुलाल या अबीर से होली खेलनी चाहिए, साथ ही अंगूरी पेठा, आगरे का पेठा मिठाई या हरे व्यंजन सबके साथ बांटनी चाहिए।

सिंह/कन्या : पीली सरसों अर्पित करें और परिक्रमा लगाएं। लाल और भूरे रंग-अबीर या गुलाल से होली खेलनी चाहिए व केसर बाटी, केसर की मिठाई खाएं।

वृश्चिक : सुपारी अर्पित करते हुए परिक्रमा करने से शुभता मिलेगी। भूरे या मठमैले रंग-अबीर या गुलाल से होली खेलनी चाहिए व मित्रों को बूरे के संग बाटी अथवा बेसन की मिठाइयां बांटनी चाहिए।

धनु/मीन : पीसी हुई हल्दी अर्पण करने के बाद परिक्रमा करना शुभ रहेगा। पीला-बंसती या मटमैले रंग-अबीर या गुलाल से होली खेलनी चाहिए व मिठाई में केसर लस्सी का उपयोग करने से काफी लाभ मिलेगा।

मकर/कुंभ : लौंग अर्पण करते हुए परिक्रमा करें। नीले-काले रंग-अबीर या गुलाल से होली खेलें। परिजनों व मित्रों के बीच कालेजाम, गुलाब जामुन का उपयोग करें।

नक्षत्र... धुलंडी के दिन मार्गी होगा बुध ग्रह

लता खंडेलवाल | जयपुर

रंगों के त्योहार धुलंडी के दिन 10 मार्च सुबह 9:18 बजे बुध ग्रह वक्री से मार्गी हो रहा होगा। बुध अगले 23 दिनों तक इसी अवस्था में रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. रामवतार मिश्र ने बताया कि बुध के मार्गी होने से वृष, कर्क, तुला, धनु और कुंभ राशि जातकों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं, मेष राशि वालों का अच्छा समय शुरू होगा। तुला के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आएगी। कर्क वालों के संपत्ति के विवाद हल हो सकते हैं।

मेष: बुध के मार्गी होते ही मेष राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो सकता है. गृह क्लेश दूर होंगे और पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

वृष: वृष राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन: इन जातकों के लिए अच्छे संकेत नहीं है। इस दौरान किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। भगवान गणेश को हरी दूर्वा अर्पित करें।

कर्क: आर्थिक रूप से बुध का मार्गी होना फलदायी रहेगा। इनकी संपत्ति के विवाद हल हो सकते हैं। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है।

सिंह: इनके लिए बुध के मार्गी होने से सब सामान्य ही रहने वाला है। इनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। अपनी कमाई में से कुछ धन राशि दान कर सकते हैं।

कन्या: बुध सूर्य का संयोग राशि छठे घर में होने पर भी आपके लिए चंद्रमा शुभ स्थिति बना रहा है।

तुला: समय शुभ रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बुद्धि-ज्ञान और स्मरण क्षमता का पूरा लाभ ले पाएंगे।

वृश्चिक: नौकरी में बुद्धि और ज्ञान का पूरा इस्तेमाल करना होगा। कई बार समय पर निर्णय नहीं लेने से आप कठिनाई महसूस करेंगे।

धनु: आपके लिए बुध का होली के दिन उदित होना शुभ फलदायी है। कई काम आप ताकत की बजाय समझदारी से निकाल पाएंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ।

मकर: इस राशि जातकों को वाणी में मधुरता रखें। सगे-सबंधियों से तालमेल बनाएं। उग्र भाषा का प्रयोग ना करें। यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ: बुध का उदित होना इन्हें मानसिक बल प्रदान करेगा। पारिवारिक जीवन में उत्साह और आनंद बना रहेगा।

मीन: आय पक्ष के मजबूत बनाने के आसार नजर आ रहे हैं। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। इन्हें खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा।
खबरें और भी हैं...