पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Commissionerate Police Stations Will Soon Get New Chetak

कमिश्नरेट के थानों को जल्द मिलेगी नई चेतक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | जयपुर कमिश्नरेट के सभी पुलिस थानों को अब जल्द ही नई बोलेरो चेतक गाड़ी मिलने वाली है। चेतक के लिए खरीदी गई नई गाडिया जयपुर पुलिस लाइन व मुख्यालय में पहुंच गई है। अब इन गाड़ियों में वायरलैस सहित अन्य उपकरण लगाकर पुलिस थानों में भेजी जायेगी। इन गाड़ियों में वायरलैस, एचडी कैमरा, जीपीएस, एमडीटी (मोबाइल डाटा ट्रमिनल), मल्टी कलर बत्ती, सायरन व सुरक्षा कवच लगेंगे। नीले रंग की इस गाड़ी के चारों तरफ रेडियम रिफलेक्ट लगेगा जो रात के समय अंधेरे में भी दूर से चमकेगा। गुरुवार को कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव व एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने गाड़ी देखने के बाद कुछ परिर्वतन करवाने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिश निर्देश दिए है, जो पूर्ण होने के बाद पुलिस थानों को भेज दी जाएगी।
खबरें और भी हैं...