पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Committing Suicide Is A Crime But With A Body Selfie Shameless Or Insane

आत्महत्या करना गुनाह है...लेकिन शव के साथ सेल्फीलेना बेशर्मी या पागलपन?

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। संवेदनाएं...मानवता और सामाजिक सरोकार हम सच में भूलते जा रहे हैं। यह फोटो हमारी मरी हुई संवेदनाओं को बताने के लिए पर्याप्त है। जिंदगी ईश्वर का दिया हुआ सबसे बड़ा तोहफा है और इसे खुद ही खत्म करना सबसे बड़ा गुनाह...। लेकिन किसी शव के साथ (यह बेहद सेंसेटिव है) सेल्फी लेने और इसे वायरल करने को क्या कहेंगे शर्म, अपराध या फिर सेल्फी साइको होना। गौरतलब है विद्याधर नगर में ट्राई एंगल पार्क में लेखराज चौधरी (गांव अमीलपुरा, मेहंदवास टाेंक) ने आत्महत्या कर ली। आईओ मदन सिंह ने बताया शनिवार सुबह पार्क में सफाई करने के लिए आई टीम-9 को युवक फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारकर कांवटिया पहुंचाया। युवक के पास किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पहचान दस्तावेज से मिली जानकारी से परिजनों को सूचना दी गई।
खबरें और भी हैं...