पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Congress Legislators Who Came To Jaipur To Save Madhya Pradesh Government Are Putting A Dance In The Report

मध्यप्रदेश की सरकार बचाने जयपुर आए कांग्रेसी िवधायक िरसोर्ट में लगा रहे ठुमके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमपी के सियासी उठापटक के बीच जयपुर लाए गए कांग्रेस विधायकों की रिसाेर्ट्स में जमकर खातिरदारी हो रही है। बुधवार रात रिसॉर्ट में ठहरे विधायकों को राजस्थान का प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्य दिखाया गया। गुरुवार दोपहर में लंच में उनके लिए दाल बाटी चूरमे का कार्यक्रम रखा गया। ट्री-हाउस और ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट पहुंचे नेता दिनभर हंसी मजाक और नाच-गाने में व्यस्त रहे। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और मुकुल वासनिक विधायकाें से हल्के मूड में बातचीत करते नजर आए।

दाे मंत्री अाैर 1 विधायक जयपुर पहुंचे, एक रवाना

मध्यप्रदेश से तीन अाैर कांग्रेसी विधायक गुरुवार को जयपुर पहुंचे हैं। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे अाैर मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह, सुरेंद्र सिंह बघेल व एक अन्य विधायक शामिल रहे। विधायक संजय शुक्ला काे इंदाैर जाने का कार्यक्रम रहा। विधायकों की खातिरदारी में लगे मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि राजस्थान आये विधायकों की मेहमान नवाजी करना हमारा धर्म है। हमने बीजेपी की तरह विधायकों की बाड़ाबंदी नहीं की है। एक विधायक के इंदौर लौटने के सवाल पर जोशी ने कहा- किसी विधायक को जरूरी काम है तो वो जाएगा ही। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी जयपुर पहुंचकर मध्यप्रदेश के विधायकों से मिलने का कार्यक्रम है। पहले दिन विधायकाें की संख्या 81 थी, दूसरे दिन यह संख्या 82 है। कमलनाथ सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव गुरुवार को जयपुर से बेंगलुरू गए।

बेंगलुरू में टाॅर्चर कर रहे है कांग्रेसी नेताअाें काे: वासनिक

एआईसीसी महासचिव मुकुल वासनिक ने आरोप लगाया भाजपा गुंडागर्दी पर है। एमपी कांग्रेस की सरकार को अस्थिर बनाने का षड्यंत्र भाजपा ने रचा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आमेर, पीली की तलाई स्थित रिसोर्ट में एमपी के विधायकों से मिलने के बाद वासनिक बेंगलुरू में मंत्री जीतू पटवारी के साथ पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई । वासनिक ने कहा कि बेंगलुरु गए कांग्रेस के मंत्री जीतू पटवारी और विधायक मनाेज चौधरी के पिता के साथ बेंगलुरु पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है। बेंगलुरु में भाजपा ने एमपी कांग्रेस के कई मंत्रियों और विधायकों को ठहरा रखा है। जीतू पटवारी और लाखन सिंह यादव विधायक मनोज चौधरी के पिता को लेकर वहां पहुंचे तो पुलिस ने हाथापाई की।

राजस्थान के नेता मेहमाननवाजी में जुटे

िदनभर जीमा, रात को ठुमके लगाए

सबकाे एक जगह बैठाकर हौंसला अफजाई की

विधायकाें की संख्या बताने से बचते रहे कांग्रेसी नेता

कांग्रेस में प्रबंधन की कमान संभालने वाले महेश जाेशी, एआईसीसी महासचिव मुकुल वासनिक , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सहित कई नेता बाड़ेबंदी अाैर मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक बचे है। इस सवाल के जवाब काे टालते रहे।

ब्यूना रिसोर्ट में सभी कांग्रेसी विधायकों काे एक जगह बैठाकर हौंसला हफजाई की गई। सभी काे एकजुट रहने के लिए कहा गया। साथ ही इन्हें ये भी विश्वास दिलाया गया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बच जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेसियों नेे कांग्रेस की विचारधारा त्याग अाैर बलिदान जैसी बाताें से विधायकों काे मोटिवेट भी किया।
खबरें और भी हैं...