पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Copper Wire Of Electric Train Cut On Brown Underpass

भूरावाली अंडरपास पर इलेक्ट्रिक ट्रेन के कॉपर वायर काट ले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे से चौमू जाने वाले मार्ग के मध्य भूरावाली रेलवे लाइन के अंडरपास के पास पोल संख्या 157 के 13 से 15 तक के लगे इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए तांबे के तार चोर काट कर ले गए। जानकारी के अनुसार भट्टों की गली रेलवे स्टेशन से चौमू रेलवे स्टेशन के मध्य भूरावाली रेलवे फाटक के पास बने अंडरपास के ऊपर पोल संख्या 157 के 13 से 15 तक पर लगे तांबे के तार 101 मीटर में काट ले गए। वहीं दूसरी ओर जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चोरों ने 110 फीट व शनिवार को 100 मीटर की दूरी के तांबे के तार काटकर ले जाने में सफल हो गए। तार काटने के बाद चोरों द्वारा पॉल के पास छोड़े गए कटे हुए तारों में चौमू से जयपुर की ओर जा रही डेमू ट्रेन का इंजन अटक गया। डेमू ट्रेन चालक ने इंजन में अटके तारों को देखकर तुरंत ब्रेक लगा दिए, नहीं तो इन तांबे के तारों के पहियों के नीचे आने से ट्रेन का इंजन पटरी से नीचे भी उतर सकता था। चोरों ने शुक्रवार को भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी चोरी की घटना की रिपोर्ट केईसी लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी अमन गुप्ता ने चौमू पुलिस थाने को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 24 घंटे के दरम्यान ही चोरों ने फिर दूसरी घटना को अंजाम देते हुए 100 मीटर तार काट ले गए। शनिवार को तार काटने की सूचना रेलवे ट्रैफिक कंट्रोल के जरिये केइसी लिमिटेड के कार्यालय शिवदासपुरा को दी गई। बाद में कंपनी के कर्मचारियों ने आरपीएफ पुलिस के सहायक सुरक्षा आयुक्त घनश्याम मीणा को दी गई। इस पर कर्मचारियों ने चोरी की घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए। जानकारी में बताया गया कि वायर लगाने वाली कंपनी की लापरवाही से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रेलवे पुलिस ने जानकारी में बताया कि तार लगाने वाली कंपनी ने रेलवे को अभी तक तार लगाने की जगह सुपुर्द नहीं की गई थी। इससे तार लगाने वाली कंपनी की ही जिम्मेदारी मानी जाएगी। आरपीएफ के एएसआई श्रीराम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वायर कितनी कीमत का गया, इस बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...