- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Corona Impact Music In The Park Two Dramas And Musical I Cancil
कोरोना इम्पैक्ट : म्यूजिक इन द पार्क, दो नाटक और म्यूजिकल इव कैंसिल
सिटी रिपाेर्टर . जयपुर
राज्य सरकार की शुक्रवार देर रात कोरोना से मुकाबले के लिए जारी की गई एडवाइजरी का असर शनिवार काे ही शहर के अाॅडिटाेरियम्स में नजर अाया। शहर के प्रमुख कल्चरल हब जवाहर कला केंद्र ने इस महीने खुद की अाेर से अायाेजित किए जाने वाले सभी इन हाउस कार्यक्रमाें सहित यहां रंगायन, कृष्णायन, शिल्पग्राम अाैर साउथ एक्सटेंशन बुक कराने वाली संस्थाअाें काे कार्यक्रम स्थगित करने की एडवाइजरी जारी की। केंद्र की महानिदेशक किरण साेनी गुप्ता ने बताया कि केंद्र की अार्ट गैलरीज में एग्जीबिशंस के आयोजन यथावत रहेंगे। उनका कहना है कि गैलरीज में इतने फुटफॉल नहीं हाेते हैं।
नहीं हुअा मुद्गल का परफॉर्म
सरकारी एडवाइजरी का असर म्यूजिक इन दी पार्क पर भी नजर अाया। यहां शनिवार काे माधवी मुद्गल का अाेडिसी नृत्य हाेना था। संयाेजक संदीप चंडाेक ने बताया कि कार्यक्रम के लिए हालांकि माधवी मुद्गल सुबह जयपुर के लिए रवाना हाेने वाली थीं पर उन्हें सरकारी एडवाजरी के अनुरूप नहीं अाने की सलाह दी गई।
नाटकों के मंचन रद्द
रवींद्र मंच पर शनिवार काे खेले जाने वाले नाटक ‘सफेद ज्वारा’ अाैर ‘बाप रे बाप’ के मंचन रद्द कर दिए गए। ‘सफेद ज्वारा’ के निर्देशक अनिल मारवाड़ी ने कहा कि अचानक अाए सरकारी आदेश के बाद रवींद्र मंच प्रशासन की अाेर से दाेपहर तक काेई आदेश नहीं हाेने की वजह से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हाे गई।
दाेपहर तक मंच की प्रबंधक से लेकर जिम्मेदार स्टाफ के मोबाइल बंद रहे। बाद में जब संपर्क हुअा ताे उन्हें आयोजन नहीं करने की सलाह दी गई। जानकारी के अनुसार मंच प्रशासन ने भी सभी बुकिंग रद्द करने का निर्णय किया है। 16 अाैर 17 मार्च काे हाेटल राजमहल पैलेस में हाेने वाली एग्जीबिशन एस्पिरेशन के अायाेजकाें ने भी इसे स्थगित कर दिया है। बिड़ला अाॅडिटाेरियम अाैर महाराणा प्रताप अाॅडिटाेरियम में भी 31 मार्च तक की सभी बुकिंग रद्द कर दी गई हैं। महाराणा प्रताप अाॅडिटाेरियम के प्रबंधक राजेंद्र सिंह पायल ने बताया कि उनके यहां ताे दाे दिन पहले भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अाधार पर ही बुकिंग रद्द कर दी गई थीं।
ये कार्यक्रम नहीं हाे पाएंगे
22 मार्च काे कलानेरी अार्ट गैलरी में बतियन की गली, रवींद्र मंच पर काॅमेडी प्ले बीवियाें का मदरसा, 28 काे सेंट्रल पार्क में अमान अाैर अयान अली का सराेद वादन, 29 को बिड़ला अाॅडिटाेरियम में रूप कुमार अाैर साेनाली राठाैड़ की म्यूजिक ईवनिंग, इसी दिन रवींद्र मंच में स्टेंड अप काॅमेडियन वरुण ग्राेवर की प्रस्तुति, 30 मार्च काे बिड़ला में हाजी असलम साबरी का कव्वाली गायन अाैर जेकेके में मुंबई के रवि पंवार का कॉन्सर्ट। जय क्लब में होने वाला हास्य कवि सम्मेलन भी रद्द हो गया। वहां 31 मार्च तक कोई गतिविधि नहीं होगी।