- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Corona39s Awe Food Testing Training Program Postponed
कोरोना का खौफ: फूड टेस्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित
जयपुर | कोरोना वायरस के चलते केन्द्र सरकार के फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अॉथोरिटी अॉफ इंडिया की अोर से राजस्थान समेत देशभर के फूड टेस्टिंग लैब के कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। देशभर की फूड टेस्टिंग लैब कर्मचारियों का नेशनल फूड लेबोरेट्री गाजियाबाद में ‘माइक्रोबायोलोजिकल एनालाइसिस अॉफ पैक्ड ड्रिंकिग वाटर’ पर 16 से 18 मार्च अौर 20 से 24 मार्च तक ट्रेनिंग प्रोग्राम को स्थगित कर दिया है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की अोर से जारी गाइडलाइन के अनुसार कान्फ्रेंस, सेमिनार, अागामी कुछ दिनों तक स्थगित किया जा रहा है।