- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Corporation To Drive Cleanliness On Md Road And Museum Road
एमडी राेड और म्यूजियम रोड पर साफ-सफाई को निगम चलाएगा अभियान
जयपुर| नगर निगम द्वारा एमडी राेड़ अाैर म्यूजियम राेड़ पर साफ-सफाई अाैर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इस संबंध में बुधवार काे नगर निगम प्रशासक एवं अायुक्त विजय पाल सिंह ने अधिकारियाें काे विशेष निर्देश दिए है। दरअसल काेर्ट ने दाेनाें जगह पर हाे रहे अतिक्रमण व साफ-सफाई काे लेकर निगम अधिकारियाें से जवाब मांगा है। एेसे में जवाब पेश करने के लिए पहले निगम के अफसराें द्वारा विशेष अभियान शुरू करके एमडी राेड़ व म्यूजियम राेड़ पर साफ-सफाई की जाएगी अाैर अतिक्रमण हटाए जाएंगे।