- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Dalit Harassment Cases Increased In Rajasthan
राजस्थान में दलित उत्पीड़न केस बढ़े
जयपुर | नागौर लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को संसद में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर राजस्थान की दलित उत्पीड़न घटनाओं का मामला उठाया। उन्हाेंने नागौर जिले के करणु में दलित युवको के साथ हुई अमानवीय घटना,बाड़मेर के पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत व जालोर में दलित युवक की हत्या सहित कई मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन वर्गों की वजह से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी आज उन्ही वर्गों को प्रताड़ित किया जा रहा है जो चिंता का विषय है ,जिस पर मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी करणु की घटना को प्रदेश के लिए शर्मसार करने वाली घटना बताया। आज भी दलित उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती है उससे यह जाहिर है कि कमजोर तबका सुरक्षित नहीं है।